IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर 2023 में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी. यह भर्ती अभियान देश भर की बैंकों में कुल 4045 पद को भरेगा. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
आवेदन शुल्क-इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये का शुल्क तय किया गया है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.
योग्यता-उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास एक वैध मार्कशीट / डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए कि वे पंजीकरण के दिन ग्रेजुएट हैं और उनके ग्रेजुएट में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाया जाना चाहिए.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड: चारधाम के साथ प्रमुख मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड
उत्तराखंड: मां ने बेटी के अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
उत्तराखंड: आपदा प्रभावित ग्रामीणों के लिए तुरंत आगे आए CM धामी, सड़क दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बागेश्वर :(बड़ी खबर) चरित्र हनन मामले में FIR, जांच शुरू 
