Indian Bank SO Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन बैंक ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने से पहले इच्छुक कैंडिडेट्स विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।इन पदों के लिए आवेदन करने के वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए शैक्षिक योग्यता के संबंध में डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इंडियन बैंक एसओ भर्ती 2023 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 220 पदों को भरा जाएगा। इसमें मैनेजर लेवल के विभिन्न पद जैसे मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इंडियन बैंक एसओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 800 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 175 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
कैसे करें अप्लाई–
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर अभ्यर्थी फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा? 
