Job Alert- बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अनुभव प्राप्त करने का अच्छा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवाओं के लिए है। जानकारी के अनुसार एसबीआई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2021 में कुल 6100 पदों पर भर्ती होनी है। अप्रेंटिसशिप भर्ती अलग-अलग राज्यों के लिए है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो चुकी है। अप्रेंटिस के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका आयोजन अगस्त में होगा।
यहां करें अप्लाई
इस पोस्ट के हेतु अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://bank.sbi/web/careers, https://www.sbi.co.in/ career या नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल की वेबसाइट https://apprenticeshipindia.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे जरूरी इस जॉब के लिए मानदेय 15000 रुपये होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
गुजरात में 800, आंध्र प्रदेश में 100, कर्नाटक में 200, मध्य प्रदेश में 75, छत्तीसगढ़ में 75, पश्चिम बंगाल में 715, सिक्किम में 25, अंडमान निकोबार में 10 और हिमाचल प्रदेश में 200 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तराखंड में 125 पद भरे जाने हैं। चंडीगढ़ में 25, जम्मू-कश्मीर में 100, लद्दाख में 10, हरियाणा में 150, पंजाब में 365, तमिलनाडु में 90, पांडिचेरी में 10, तेलंगाना में 125, राजस्थान में 650, केरल में 75, उत्तर प्रदेश में 875, महाराष्ट्र में 375, गोवा में 50, अरुणाचल प्रदेश में 20, असम में 250, मणिपुर में 20, मेघालय में 50, मिजोरम में 20, नागालैंड में 20, त्रिपुरा में 20, बिहार में 50 और झारखंड में 25 पदों के लिए भर्ती होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 
