केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी को भेंट की ” जय माँ बगलामुखी ” व “माँ भद्रकाली ” पुस्तकें
पुस्तकों को श्री गडकरी ने धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बताया महत्वपूर्ण
नई दिल्ली, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर ” जय माँ बगलामुखी ” और ” माँ भद्रकाली ” पुस्तकें भेंट की गई।
नैनीताल – उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट के साथ लालकुआं के कुछ पत्रकारों व समाजसेवियों ने आज श्री गडकरी के आवास पर उनसे मुलाकात की । इस मौके पर सांसद अजय भट्ट द्वारा वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त की लिखी हुई दो पुस्तकें- जय माँ बगलामुखी और माँ भद्रकाली, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ससम्मान भेंट की गई।
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही पुस्तकें उत्तराखण्ड में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगी । उन्होंने कहा पुस्तकों के जरिये देश-दुनिया को देवभूमि के पौराणिक तीर्थो की महत्ता को जानने-समझने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट के साथ सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआँ प्रेस क्लब अध्यक्ष बी० सी० भट्ट वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त, सभासद लालकुआँ धन सिंह बिष्ट भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष लालकुआँ सचिन अग्रवाल समाज सेवी विरेन्द्र कोरंगा आदि
शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : नैनीताल जनपद से जुडी बड़ी खबर, यहां बम से उड़ाने की मिली धमकी
उत्तराखंड: यहां गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान खाक
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) दो SDM के तबादले
उत्तराखंड: यहां नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, कोचिंग का संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड:(Job Alert) अग्निवीर वायु की बंपर भर्तियां होंगी
देहरादून: पहाड़ों पर फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन 
