- हल्द्वानी- बैंकट हॉल के बाहर ITI गैंग का हमला, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस… देखिए मारपीट का वीडियो
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शैलेन्द्र बिष्ट को आईटीआई गैंग के करन नेगी, योगेश कार्की, मनोज नेगी, बादल नेगी, रोहित कार्की और उनके अन्य साथियों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
जब शैलेन्द्र के साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी कड़े और पत्थरों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शैलेन्द्र को 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर 4 टांके आए हैं। पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया और तुरंत सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
