- रुद्रपुर में 24 घंटे बाद भी आईटी की रेड जारी,बड़े कारोबारी की कोठी सील,व्यापारियों में आक्रोश।
रूद्रपुर (उधमसिंहनगर)– जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में इनकम टैक्स विभाग के द्वारा की गई छापा मार करवाई 25 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी जारी है.छापामार कार्रवाई का रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने विरोध किया तो वहीं व्यापारियों ने शुक्रवार को दोपहर तक बाजार बंद करके इनकम टैक्स विभाग के द्वारा की जा रही कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। व्यापारियों ने इनकम टैक्स के अधिकारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
इस दौरान रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो के द्वारा गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट पर पहुंचकर टीम का विरोध किया और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गल्ला मंडी में नारंग फर्नीचर मार्ट के स्वामी गुलशन नारंग से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान विधायक ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर इनकम टैक्स के अधिकारियों से बातचीत की है.. किसी भी तरह से व्यापारियों को बेवजह परेशान न करने के लिए भी अधिकारियों से कहा है। वहीं इनकम टैक्स की एक टीम के द्वारा काशीपुर रोड स्थित विनायक प्लाईवुड में पार्टनर सौरभ गाबा के एलाइंस स्थित घर पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान घर बंद मिला जिसके बाद टीम के द्वारा घर में परिजनों के न मिलने पर घर के सभी दरवाजों को सील करने की कार्रवाई की गयी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के द्वारा कहा गया कि अगर बिना अधिकारियों से अनुमति लिए घर के गेट पर लगी सील को खोला जाएगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
