- अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश,पुलिस ने आरोपी महिला व पुरुष को किया गिरफ्तार।
देहरादून- दून पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य तीन नाबालिग बच्चियों को पैसों और नौकरी का लालच देकर बेचने के लिए दिल्ली से देहरादून लाये थे। देहरादून के पथरीबाग स्थित वेद सिटी के एक फ्लैट में तीनों बच्चियों को रखा गया था। फ्लैट में मौजूद महिला और पुरुष के द्वारा बच्चियों को बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों की बात सुन तीनों नाबालिग बच्चियां मौके देख बालकनी से कूदकर बाहर निकल गयी।
ISBT के पास संदिग्ध हालात में नाबालिक तीन बच्चियों को देख की गई पूछताछ में खुलासा हुआ। बच्चियों के द्वारा बताए गए फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला बाला और अमरोहा निवासी दिग्विजय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बच्चियों को एक लाख दस हजार रुपए में बेचने का सौदा किया गया था। पकड़े गए गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। मानव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए गैर राज्यों के लिए दून पुलिस की टीम रवाना हो गयी है वही पटेलनगर कोतवाली में मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 

