हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में सितंबर 2026 में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंस्पिरेशन टेबल टेनिस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में कुल चार पदक जीते।

महिला एकल और अंडर-19 बालिका वर्ग में दिव्या जोशी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में अक्लव्य धिंगरा ने रजत पदक अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTSAd

अंडर-11 बालिका वर्ग में यामिका भगत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी

खिलाड़ियों की सफलता पर अकादमी के कोच वैभव नागपाल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। वैभव नागपाल भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से प्रमाणित कोच और पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच

अकादमी की ओर से युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को अकादमी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें