बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर ओवरटेक करते हुए कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मौसा और भांजी की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार देर रात गांव हरसान नई आबादी निवासी उमेद सिंह (35), उसकी पत्नी ममता (32) और उमा (24) एक ढाबे हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित भटपुरी मोड़ पर उमेद सिंह बाइक सड़क किनारे रोककर बात कर रहे थे।

इस बीच रामपुर की तरफ से तेज गति से आई कार ने ओवरटेक करते हुए कैंटर को टक्कर मार दी। उसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टर ने उमेद सिंह और उसकी भांजी उमा को मृत घोषित कर दिया।
उमेद सिंह की पत्नी को रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार उमेद सिंह, उसकी पत्नी ममता और भांजी उमा हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक ढाबे पर काम करते थे। दंपती ढाबे पर नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उमेद सिंह की भांजी भी रोजाना अपने मौसा के साथ बाइक से घर लौटती थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
