- चमोली जिले में यात्री वाहन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नही चल सकेंगे,चमोली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लिया फैंसला।
चमोली- चमोली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से चार धाम यात्रा के वाहनों के आवागमन पर रात 10 से सुबह 4 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश मानसून सत्र में लागू रहेगा। बदरीनाथ हाईवे में कई स्थान संवेदनशील डेंजर जोन में है, ऐसे में बरसात के मौसम में कभी भी हाईवे में मलवा आ सकता है।
बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के समीप कमेड़ा, मैठाणा, चमोली चाढ़ा, बाजपुर, बिरही चाढ़ा, भनेर पानी, टंगणी के निकट पागल नाला, जोगी धारा, मारवाड़ी, टैय्या पुल, हनुमान चट्टी से लेकर कंचन गंगा, रडांग ग्लेशियर प्वाइंट तक बरसात और चट्टानों से बोल्डर,पत्थर,मलवा आने की स्थिति में संवेदनशील है।
पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने बताया कि मानसून सत्र को देखते हुऐ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ रात दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। चमोली के प्रवेश द्वार गौचर में बेरियर लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगर यात्रियों ने अग्रीम स्टेशनों की पहले से बुकिंग की है उन परिस्थितियों को देखते हुऐ यथा स्थिति अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
