चमोली- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के निकट रविवार की शाम एक यात्री फॉर्चूनर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिर गई यात्री वाहन में 6 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया।हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया। 2 घायलों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
दुर्घटना में घायल सभी यात्री नोएडा के है। पुलिस ने बताया कि यह तीर्थयात्री बद्रीनाथ से लौटकर केदारनाथ केदारनाथ जा रहे थे। घायलों में सेक्टर 27 नोएडा निवासी 27 वर्षीय दीपक, कुलशेर कॉलोनी सेक्टर 82 नोएडा निवासी 26वर्षीय अरविंद, ग्राम झुंनपुरा सेक्टर 11 नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय संदीप तंवर का जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।
जिसमें ग्राम झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा उत्तर प्रदेश 30 वर्षीय हरेंद्र नागर पुत्र मांगेराम, झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी सुनील अवाना पुत्र स्वर्गीय धर्मवीर अवाना तथा ग्राम सदरपुर सेक्टर 46 नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय अच्छे चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान रूप में हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
