नैनीताल- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया।परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बीते दो माह पूर्व भी आम पड़ाव में एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 
