उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किच्छा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि इंटरनेट पर उसे बीते नवंबर महीने में एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे एक्सेप्ट कर उसने महिला से दोस्ती कर ली, फिर उसकी नौकरी लगाने की बात कहकर महिला ने उसे आश्वस्त किया और फिर सानू गोस्वामी पुत्र सुरेश पुरी निवासी गांव छिनकी थाना किच्छा से मिलने के लिए कहा।
युवती ने बताया है कि उसने झांसे में आकर सानू के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके उससे मिलने चली गई और नौकरी की आस में कई बार उसने सानू से मुलाकात की। अप्रैल 2021 में सानू उसके घर पर आया और घर में अकेले होने का लाभ उठाते हुए सानू युवती के लिए कोल्ड ड्रिंक और खाने का सामान लेकर आया। जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाया। और वह अर्थ मूर्छित हो गई जिसके बाद सानू द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया यही नहीं अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई।
तहरीर के आधार पर युवती के होश में आने के बाद उसने दुष्कर्म का वीडियो दिखा कर युवती को धमकाया। वह उसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण करते रहा। जब युवती ने उससे किसी तरह दूर होने का मन बना कर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। लेकिन बाद में उससे शादी करने को भी मना कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
