HALDWANI CRIME NEWS: हल्द्वानी में एक महिला ने घातक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका पति चचेरे भाई की सगाई में बच्चों के साथ गया था। इस दौरान महिला घर पर अकेली थी। जहां उसने पंखें पर लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी राजेंद्र कुमार कनौजिया ड्राई क्लीन की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम राजेंद्र काठगोदाम क्षेत्र में उनके चचेरे भाई की सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में बेटे हर्ष व बेटी वैष्णवी के साथ गए थे। इस दौरान पत्नी रचना देवी घर में अकेली थी। स्वास्थ्य खराब होने पर वह समारोह में नहीं पहुंची।
देर रात10 बजे जब वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिडक़ी से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने हो हल्ला किया तो लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ताला तोडक़र शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं 
