हल्द्वानी, – हल्द्वानी शहर की सड़कों के दुरुस्तीकरण के सम्बंध में जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ब्रिडकुल, राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत व अन्य पैच वर्क के कार्य हेतु तत्काल सड़कों पर मशीन, मैनपावर व मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि लोनिवि की कालाढूंगी- नैनीताल, ब्रिडकुल की मदकोटा-हल्द्वानी-देवलचौड़ की सड़कों पर चल रहे कार्य में तेज़ी लाई जाए। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को संसाधन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया ।
राष्ट्रीय राजमार्ग की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एनएच विजय कुमार को रानीबाग जंक्शन में सुधारीकरण हेतु तैयार डीपीआर पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए । जिससे जनपद स्तर पर तात्कालिक उपायों के माध्यम से सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा सके। इसके साथ ही रानीबाग जंक्शन की दीर्घकालिक उपाय हेतु फारेस्ट क्लेरेंस की पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भवाली जंक्शन एवं धनगढ़ी पुल के तैयार एस्टीमेट का उच्च स्तर पर फॉलो अप करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तीनों निर्माण दाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देशित किया कि अब मानसून अवधि समाप्त हो चुकी है। सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। बैठक में लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि सड़को को गड्ढा मुक्त करने का टेंडर लगा दिया है जिसे 18 सितम्बर को खोलकर 25 सितम्बर से कार्य शुरू किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : बापूग्राम,चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता पर कैबिनेट का मार्गदर्शन
सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, नैनीताल से चुने जाएंगे 40 यात्री
देहरादून :(बड़ी खबर) अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण समय सारणी एवं दिशा निर्देश
धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, पढ़िए जनता और युवाओं से जुड़े 10 बड़े फैसले
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसले
उत्तराखंड में मदरसों का पुराना बजट मद हमेशा के लिए खत्म
सीएम धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड के विकास में सहयोग की अपील की
उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ा अपडेट! निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए निर्देश
उत्तराखंड: भाभी-देवर पर छात्रा के सनसनीखेज आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर
उत्तराखंड: रील बनाने के चक्कर में गंगा में उतारी थार, बढ़ते जलस्तर से बीच नदी में फंसी 
