रुद्रपुर- अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह ने सोमवार की प्रातः 10ः40 बजे कलैक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका की जांच की।
उपस्थिति पंजिका के अनुसार बन्दोबस्त अधिकारी कार्यालय में 02 कार्मिक, जिला पूर्ति कार्यालय में 2 कार्मिक, चकबन्दी अधिकारी कार्यालय में भी 2 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिला सूचना कार्यालय में पंजिका निरीक्षण के दौरान 05 कार्मिकों द्वारा पंजिका रजिस्टर में 15 दिसम्बर से साइन न करना पाया गया, जबकि निरीक्षण के दौरान 03 कार्मिक कार्यालय में मौजूद पाये गये तथा पीआरडी अनुसेवक के एक दिवस के अवकाश पर जाना बताया गया।
इसे गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने संबंधित कार्यालयध्यक्षों को अनुपस्थित कार्मिकों का उपस्थिति पंजिका के आधार पर विभिन्न कार्य दिवसों की वास्तविक उपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कार्यालयध्यक्षों द्वारा प्राप्त आख्या से संतुष्ट न होने की स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिये है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
