रुद्रप्रयाग – एयरफोर्स में सार्जेंट रहे फलाटी गांव के प्रदीप ने पास की लोअर PCS परीक्षा, बने नायब तहसीलदार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • 20 साल एयरफोर्स से देश की सेवा, अब राज्य सेवा
  • रुद्रप्रयाग के प्रदीप सिंह कंडारी लोवर पीसीएस पास कर बने नायब तहसीलदार

रुद्रप्रयाग – 20 साल तक एयरफोर्स में बतौर सार्जेंट देश की सेवा करने वाली रुद्रप्रयाग के प्रदीप सिंह कंडारी अव राज्य की सेवा करेंगे। वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोवर पीसीएस परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बन गए हैं।

मूलरूप से रुद्रप्रयाग के फलाटी गांव निवासी प्रदीप सिंह कंडारी वर्ष 2021 में एयरफोर्स से बतौर सार्जेंट सेवानिवृत्त हुए। वापस अपने गांव लौटे तो उनका मन अपने राज्य की भी सेवा करने का था। लिहाजा, उन्होंने पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रदीप कंडारी ने अपर पीसीएस प्री परीक्षा पास करने के बाद अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं, सोमवार को लोवर पीसीएस का परिणाम आया तो उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हो गया। बातचीत में कंडारी ने बताया कि उनके एक भाई संदीप कंडारी आईबी में डिप्टी डायरेक्टर हैं जबकि छोटे भाई जसवंत कंडारी चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी हैं। दोनों भाईयों से भी उन्हें प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा मिली। कंडारी ने तैयारी शुरू की और लोवर पीसीएस से उनका चयन हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें