उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया है । जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर छाना पांडेय गांव के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फस गया है। पिछले दिनों इसी गांव की एक किशोरी को आदमखोर ने अपना निवाला बनाया था और इसी इलाके में दिनदहाड़े एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल भी किया था।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के सुकौली से लेकर छाना पांडेय तक आदमखोर तेंदुए ने 2 लोगों को मार डाला था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने इसे आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश जारी किया था। पिछले दिनों वन विभाग द्वारा बुलाए गए एक शिकारी ने एक तेंदुए को निशाना बनाया लेकिन स्थानीय लोग शिकारी द्वारा मारे गए गुलदार को उनके क्षेत्र में आतंक मचाने वाला गुलदार नहीं मान रहे थे, क्योंकि गुलदार के शिकार के बाद भी इलाके में गुलदार की लगातार दस्तक थी, लिहाजा वन विभाग ने पिंजरा लगाया था जिसमें शनिवार की रात को गुलदार पिंजरे में फंस गया है जिसे वन विभाग अब रेस्क्यू करेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
