उत्तराखंड: कुंभ मेले में आपदा आई तो ऐसे होगा रेस्क्यू, सरकार ने तैयार किया खास प्लान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। कुंभ मेला 2027 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पूरे कुंभ क्षेत्र के लिए सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने को कहा।

ADVERTISEMENTS

मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात, निकासी और आग से बचाव की व्यवस्था को एक साथ जोड़कर आपदा प्रबंधन की योजना बनाई जाए। भूकंप, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों के लिए भी स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल

बैठक में आपदा से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ उपकरण खरीदना पर्याप्त नहीं है। उनका नियमित रखरखाव और कर्मचारियों को उनका इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी जरूरी है।

उन्होंने एसडीआरएफ को उपकरणों की जरूरत का आकलन कर कुंभ मेले के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते

मुख्य सचिव ने मेले के दौरान भीड़ और संवेदनशील समय को देखते हुए नियमित मॉक ड्रिल कराने को कहा। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में वैकल्पिक रास्तों और राहत-बचाव टीमों की प्रतिक्रिया को परखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों का प्रयास होना चाहिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में कम से कम समय में राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

कुंभ मेले में आधुनिक तकनीक और एआई के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। मेले के दौरान अलग-अलग विभागों से मिलने वाली जानकारी का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में भी इसका इस्तेमाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

मुख्य सचिव ने मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाने और कंट्रोल रूम को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। अफवाहों को रोकने के लिए प्रभावी सूचना व्यवस्था तैयार करने को भी कहा गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कुंभ मेला 2027 बड़े स्तर का आयोजन है। इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और आपदा या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से पूरी तैयारी रखें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें