हल्द्वानी : गौलापार में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में विशाल जनसभा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गौलापार में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में विशाल जनसभा, सांसद अजय भट्ट और विधायक मोहन बिष्ट ने किया संबोधन

हल्द्वानी (गौलापार)। आमखेड़ा-चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज करते हुए सोमवार को गौलापार के कुंवरपुर स्थित महादेव बैंकट हॉल में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल-उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने भाग लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए *सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने आमखेड़ा-चोरगलिया सीट से *श्रीमती अनीता बेलवाल* को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा, तो राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को और प्रभावशाली ढंग से ज़मीन पर उतारा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
Ad

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि जब पंचायत से लेकर संसद तक एक ही विचारधारा की सरकारें हों, तो विकास की गति दोगुनी हो जाती है। उन्होंने अपील की कि ग्रामीण विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अनीता बेलवाल को विजय दिलाना अत्यंत आवश्यक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ घर-घर जाकर जनता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के समर्पण से जीत निश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश

कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने किया, जिन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश बेलवाल, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें