हल्द्वानी में तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत की आशंका
हल्द्वानी। शहर के तीनपानी फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंडी चौकी क्षेत्र में स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में विस्तृत जानकारी और मृतकों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

