बागेश्वर : भारी बारिश के चलते कल जिले में छुट्टी घोषत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04.07.2024 को अपरान्हः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तद्कम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत तहसील कपकोट / उपतहसील शामा आपदा के प्रति संवेदनशीलता के दृष्टिगत कपकोट अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनोंक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को निर्देशित किया जाता है, कि तहसील कपकोट अन्तर्गत समस्त शिक्षण संस्थानों में उक्त आदेश का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेगें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें