लालकुआं- लालकुआं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट के दावेदार हेमंत द्विवेदी काफी एक्टिव हो गए है। रविवार को गौलापार में उन्होंने एक पीड़ित परिवार के मदद में अहम भूमिका निभाई। दरअसल कालीपुर गौलापार क्षेत्र में बीते 31 अक्टूबर को हाथी द्वारा कुचलने से एक महिला की मौत हो गई थी।
रविवार को प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद के हल्द्वानी पहुंचते ही भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी द्वारा उनको जानकारी दी गई, जिसके बाद प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि अब तक वन विभाग द्वारा परिजनों को मुआवजे का चेक तक प्रदान नहीं किया गया है जिस पर तत्काल प्रभारी मंत्री ने डीएफओ को निर्देशित किया।
भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के आग्रह पर न सिर्फ प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद ने तत्काल चेक देने के निर्देश दिए, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय देखते हुए परिवार के एक व्यक्ति को अस्थाई वन प्रहरी की नौकरी देने के निर्देश भी दिए, जिससे कि परिवार का भरण पोषण हो सके। इस दौरान आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त गौलापार नहर की भी मरम्मत को लेकर प्रभारी मंत्री के समक्ष समस्या को रखा गया जिस पर सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए 5 दिन में नहर को अस्थाई रूप से सुचारू करने के निर्देश दिए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
