भट्ठी बना उत्तर भारत बांदा में 48 डिग्री पारा
नई दिल्ली। सूरज के तीखे तेवर से उत्तर और मध्य भारत बुधवार को भी जलती भट्ठी बना रहा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश के कई इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। गर्म हवा के झुलसा देने वाले थपेड़ों से कम से कम सात दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
यूपी के बांदा में मंगलवार के बाद बुधवार को भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां 48.2 डिग्री पारा रहा था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी से बेहाल रहे, यहां तापमान 45 डिग्री के करीब रहा। दिल्ली में अगले दो दिन भीषण गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हाय गर्मी… हल्द्वानी में पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हल्द्वानी। पहाड़ से लेकर भाबर तक गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसा लग रहा है मानो सूरज आग बरसा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम किया गया जो मई महीने में पिछले दस वर्षों का सबसे अधिक तापमान है। पंत विवि के मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई। >> माई सिटी 09 तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
उत्तराखंड में लू का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में तेज लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर विभाग ने सभी जिलों को तेज लू से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए। अस्पतालों में लू के कारण बीमार मरीजों के इलाज के लिए अलग कक्ष, दवाईयों की उपलब्धता व प्रतिदिन रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
