देहरादून: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा मार्ग पर कई जगह मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जाएंगे…ताकि जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को तुरंत इलाज मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों और चेक पोस्टों पर स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के दौरान डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

हर मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाइयों और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी यात्रा के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल क्षेत्र में 24 घंटे मेडिकल रिलीफ पोस्ट संचालित किए जाएंगे। यहां रोस्टर के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टर तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी…ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 