हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्लॉटो/भूखण्डों की जांच, 25 स्वामियों को नोटिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल : मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भूखण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल, भवाली क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य जारी रखा।

बुधवार को भी जिले में विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा सत्यापन का कार्य कराया गया। 25 को नोटिस दिए गए

ADVERTISEMENTS

सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान में भवाली के रेहड़ में 40 भवनों का सत्यापन किया गया इनमें किसी का भी भवन नक्शा पास नहीं कराया था सभी अवैध पाए गए साथ ही जिन व्यक्तियों के नाम भवन थे उनमें से अधिकांश द्वारा घर किसी और को दिया गया टीम को मौके पर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन


बुधवार को ही प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल में पूर्व में सत्यापन के दौरान चिन्हित किए गए 25 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया। सचिव जिला विकास प्राधिकरण ने अवगत कराया कि नोटिस के उपरांत सम्बंधित द्वारा नियमानुसार नक्शा पास आदि की कार्यवाही की जाएगी इस सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा एम मौका दिया जा रहा है उसके उपरांत धवस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें