हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-कुख्यात आईटीआई गैंग के लीडर समेत गैंगस्टर एक्ट में चार गिरफ्तार, चाकूबाजी, तलवारबाजी, मारपीट
हल्द्वानी।नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी क्षेत्र में आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वाले कुख्यात आईटीआई गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से हल्द्वानी क्षेत्र में मारपीट, डराने-धमकाने, सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग, तलवार और चाकूबाजी करने के साथ ही लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। गैंग की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
** देवेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी गैस गोदाम छड़ायल, हल्द्वानी (गैंग लीडर, * आदित्य नेगी, निवासी जज फार्म आईटीआई, हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष,* देवेन्द्र सिंह बोरा, निवासी डहरिया, हल्द्वानी, उम्र 22 वर्ष, नवीन सिंह मेहरा, निवासी टुनाकोट शेरा, भवाली, वर्तमान पता पीलीकोठी रोड, हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया।
इन सभी को पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2025 को शीतल होटल के पास, टीपी नगर हल्द्वानी से दबोचा।
गैंग लीडर और उसके साथी पूर्व में भी गंभीर धाराओं में नामजद रह चुके हैं। इनके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास तक के मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष कालाढूंगी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस का कहना है कि अब हल्द्वानी क्षेत्र में आईटीआई गैंग की दहशत और गुंडागर्दी का अंत हो गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं 

