- कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण में तहसील की पोल खुली, अधिकारियों को लगाई फटकार
हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मंगलवार को हल्द्वानी तहसील कार्यालय में हुए औचक निरीक्षण ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार से लेकर पटवारी और अमीन तक किसी के पास लंबित मामलों की सही जानकारी नहीं थी। कमिश्नर द्वारा पूछे गए सवालों पर सभी अधिकारी एक-दूसरे का चेहरा देखते नजर आए।
निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की पार्किंग अव्यवस्था, गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जताई और तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जब वह कोर्ट रूम पहुंचे और लंबित मामलों, 143 के प्रकरणों तथा बकाएदारों की सूची चस्पा करने संबंधी जानकारी मांगी, तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर कमिश्नर ने कड़ी फटकार लगाते हुए पत्रावलियों के रखरखाव को भी असंतोषजनक बताया।
कमिश्नर रावत ने साफ निर्देश दिए कि तीन माह के भीतर तहसील में लंबित पड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर की नाराजगी और सवाल-जवाब ने तहसील की व्यवस्थाओं की हकीकत उजागर कर दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
