हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में भी कल छुट्टी घोषित कर दी गई है जिलाधिकारी के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
नैनीताल
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के हुवे तबादले
देहरादून : इनको बनाया गया पंतनगर विश्वविद्यालय का कुलपति
नैनीताल :(दुखद) मैक्स गिरी खाई में, दो की मौत, चार घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) तूफान, ओलावृष्टि के अलर्ट जारी
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से की ये बड़ी मांग
उत्तराखंड: पत्नी की याद में बुजुर्ग ने बनाया मंदिर, हर दिन करते हैं पूजा
उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, गर्मी के बीच केंद्र से मांगी मदद
उत्तराखंड: 77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश का अलर्ट 
