हल्द्वानी में शिक्षा, प्रशासन और GST टीमें ने एक साथ शहर के बुक सैलरो में की छापेमारी, मिली कई कमियां
हल्द्वानी :हल्द्वानी में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग और GST विभाग द्वारा बुक सैलरो की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान बिल न दिए जाने सहित आईबीएन नंबर की जांच पर पता चला कि कई किताबें बिना आईएसबीएन नंबर की बेची जा रही है इसके अलावा अभिभावकों को पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग ने बताया कि स्कूलों में भी पांच टीम में बनकर चेकिंग की जा रही है। साथी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बुक सेलरो के यहां तीन टीमें बनाकर अलग-अलग छापेमारी की जा रही है।
दरअसल हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में प्रशासनिक टीम ने आज शहर के बड़े बुक सेलरों की दुकानों में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों तो एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में की छापेमारी की इस कार्रवाई के दौरान बुक स्टोर्स का निरीक्षण किया गया, कार्रवाई के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और जीएसटी विभाग भी मौजूद था, प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें और कॉपियां खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन खास बुक स्टोर्स से ही किताबें खरीदने की शर्त रख रहे हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है और अभिभावकों को ऊंची कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे और जांच पड़ताल की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बुक विक्रेता या स्कूल जबरन महंगी किताबें बेचने या खरीदने के लिए बाध्य करता पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन से इस तरह की सख्ती जारी रखने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 

