हल्दूचौड़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत… दो माह पूर्व बिंदुखत्ता से हुआ था विवाह..
लालकुआं। पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने हल्दूचौड़ स्थित अपने घर आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल आर्य (30) के रूप में हुई है। वह हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में काम करता था। कमल की शादी 30 अप्रैल को हुई थी

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात परिवार ने कमल की पत्नी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कमल खाना खाकर सो गया। उसे शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर लौटने के लिए लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। उसने पत्नी से जल्दी जगाने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।
सुबह अलार्म बजने पर भी कमल नहीं उठा। पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी को सरप्राइज देने हरिद्वार से घर आया था, हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी 30 वर्षीय कमल आर्य की शादी इसी साल 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता की रहने वाली युवती से धूमधाम से हुई थी।
कमल हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी (फैक्ट्री) में काम करता था। गुरुवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था, इसलिए वह पत्नी को सरप्राइज देने और उसका बर्थडे मनाने के लिए खास तौर पर छुट्टी लेकर घर आया था।
गुरुवार रात को पूरे परिवार ने मिलकर बड़े ही चाव और उत्साह के साथ कमल की पत्नी का जन्मदिन मनाया। खुशियां मनाने और खाना खाने के बाद कमल सोने चला गया।
शुक्रवार सुबह कमल को वापस अपनी ड्यूटी पर हरिद्वार लौटना था, जिसके लिए उसे लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी।
शुक्रवार सुबह अलार्म बजा पर शरीर में नहीं हुई कोई हलचल- शुक्रवार सुबह जब मोबाइल का अलार्म बजा और कमल नहीं उठा, तो पत्नी ने उसे हिलाकर जगाने का प्रयास किया। कमल के शरीर में कोई हलचल न होने पर पत्नी घबरा गई और उसने जोर-जोर से शोर मचाया।
आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे और अचेत कमल को लेकर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भागे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कमल की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का प्राथमिक तौर पर मानना है कि इतनी कम उम्र में अचानक हुई इस मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक हो सकती है।
पुलिस और डॉक्टरों का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद असली कारण का पता चल सकेगा। कमल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उक्त घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 
