Haldwani news हल्द्वानी में ऑपरेशन से किन्नर बना एक युवक असली किन्नरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। उसने न सिर्फ किन्ररों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी, बल्कि अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। किन्नर ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। वार्ड 25 आजाद नगर काठगोदाम निवासी कामिनी किन्नर का कहना है कि वह यहां राहुल उर्फ काजल किन्नर, राधिका किन्नर, चांदनी किन्नर, रेखा किन्नर के साथ रहती है।
हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में बधाइयां देने व नेग मांगने का काम करते हैं। आरोप है कि काठगोदाम निवासी एक किन्नर आपराधिक किस्म का है। वह अपना लिंग परिर्वतन कराकर किन्नर बना है। आरोपी के पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो हैं। वीडियो के दम पर वह उन्हें ब्लैकमेल करता है और जब विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है और इसका विरोध करने पर वह आत्महत्या की धमकी देता है। साथ ही सुसाइड नोट छोड़कर उन्हें फंसाने की बात भी करता है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
