हल्द्वानी से गौलापार तक आज सात घंटे गुल रहेगी बिजली
हल्द्वानी। शहर में शुक्रवार को गर्मी के बीच लोगों को सात घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कालाढूंगी रोड चौराहा, रानीबाग, गौलापार व सुभाषनगर बिजलीघर से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित करने का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ता यानी 50 हजार लोगों को उमस भरी गर्मी सताएगी।

विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि रानीबाग व गौलापार बिजलीघर की लाइनों में लॉपिंग-चॉपिंग के लिए शटडाउन लिया गया है। नैनीताल रोड पर चौधरी भवन के पास खड़े विशालकाय पीपल के पेड़ को शिफ्ट किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां से गुजर रहीं 33 व 11 केवी लाइन को भी बंद किया जाएगा। काठगोदाम, काठगोदाम थाना, नई बस्ती, नरीमन तिराहा, बदरीपरा, रेलवे कॉलोनी, कालटैक्स, ठोकर लाइन, गायत्रीनगर, चांदमारी, आदर्श कॉलोनी, ब्यूरा, गौला बैराज, कुंवरपुर, देवला
ये इलाके रहेंगे प्रभावित: रानीबाग, इंदिरानगर तल्ला व मल्ला, सुल्ताननगरी, खेड़ा चौराहा, चार बिजलीघरों से आपूर्ति बाधित होने का शेड्यूल जारी बागजाला, पूर्वी व पश्चिमी खेड़ा, गोविंद ग्राम, नवाड़खेड़ा, किशनपुर, प्रतापपुर, जगतपुर, मदनपुर, किशनपुर रैक्वाल, जीतपुर, दौलतपुर, खोलियाबंगर, नई आबादी, रतनपुर, झूठपुर, मदनपुर, गजेपुर, मानपुर, सुंदरपुर रैक्वाल, आनंदबाग, तहसील परिसर, कोतवाली, पटेल चौक, बाजार, रामलीला मोहल्ला, रेलवे बाजार, स्टेशन रोड, किदवईनगर, नैनीताल रोड, नगर निगम, वैशाली कालोनी, शांतिनगर, कृष्णा कुंज, नया आवास विकास, संजय कॉलोनी, जजी कोर्ट, वैलेजली लॉज
पेयजल का भी रहेगा संकट : घंटों बिजली बाधित होने से गौलापार के सभी नलकूप संचालित नहीं किए जा सकेंगे। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल पाएगा। वहीं शहर के पॉलीशीट, शीशमहल, वार्ड-10, गांधीनगर आदि इलाकों में भी पेयजलापूर्ति प्रभावित होगीं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
