हल्द्वानी- आठ साल का प्यार है सर, ऐसे कैसे छोड़ दूं। हालात यह हैं कि इसके साथ रहना भी संभव नहीं है। यह बात कोतवाली पहुंची एक युवती बार-बार पुलिस से कहती रही। ऐसे में पुलिस भी युवती से पूछती रही कि क्या कार्रवाई करनी है?रविवार को हरियाणा निवासी एक युवती और युवक कोतवाली पहुंचे। युवती ने रोते हुए पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि दोनों एक दूसरे से बीते आठ साल से प्यार करते हैं। ठाठ-बाट वाला परिवार छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई। तब मुझे पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है।
युवती का कहना था कि उन्होंने स्टाम्प पेपर में शादी की है। अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसका लालन-पोषण कर पा रहा है। इस पर पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी तो युवती भड़क गई। युवती बोली ऐसे कैसे छोड़ दूं। तो पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा तो इस पर भी युवती ने इनकार कर दिया। बस युवती मामले का समाधान करने की बात करती रही। उधर, युवक हाथ जोड़कर चुपचाप युवती के आरोप सुनता रहा।काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने की बात पर राजी हो गई। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
