हल्द्वानी-(Video) यहां गुलदार की दस्तक, घर के बाहर से उठा ले गया कुत्ता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- यहां फतेहपुर क्षेत्र में रविवार की रात ग्राम जयपुर पाडली में एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात ग्राम सभा जयपुर पाडली में दिनेश पड़लिया के घर के बाहर से उनके पालतू कुत्ते को दबोच लिया और ले गया। गुलदार के इस तरह आबादी के बीच से पालतू पशुओं को शिकार बनाने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि जंगली जानवरों को पकड़ा जा सके और ग्रामीणों में भय कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक पालतू पशुओं को गुलदार अपना शिकार बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद

रविवार की रात की घटना के सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार झाड़ी से निकलकर घर के दरवाजे के बाहर गेट पर बैठे कुत्ते को अपना निवाला बनाते हुए मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले गया घटना की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ग्रामीणों का कहना है कि फतेहपुर क्षेत्र में शाम होते ही जंगली जानवरों की आवक शुरू हो जाती है जिससे यहां भय का माहौल बना हुआ है। जल्दी ही वन विभाग द्वारा इन जंगली जानवरों को नहीं पकड़ा गया तो कोई गंभीर घटना भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें