लालकुआं। नगीना कॉलोनी क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 1 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए, जहां एक परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं तो दूसरा परिवार कोतवाली परिसर में मौजूद है, उक्त घटना के बाद दोनों परिवारों से जुड़े लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, साथ ही भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुराने मामले को लेकर बाबू हसन और सलीम के परिवार के बीच आज देर रात्रि कहासुनी हो गई देखते ही देखते यह कहासुनी खून खराबे में बदल गई सलीम की बेटी निशा के अनुसार उनके पड़ोसी मीर हसन, बाबू हसन, छोटू, असलम, मुन्नी, और नगमा कील लगे डंडे लेकर आज देर रात्रि उनके घर में घुस आए जिन्होंने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए जिसके चलते उनके घर में चीख-पुकार मच गई, निशा के अनुसार उक्त हमले में मोहम्मद सलीम उम्र 46, जो कि निगम में लकड़ी का काम करते हैं, उनकी पत्नी रेहाना उम्र 33, निशा 18, शमा 19, रुखसार 16, सायमा 15, मुस्कान 12 और अजीम 14 को बुरी तरह मारा-पीटा, निशा की 8 माह की बेटी को भी नहीं बख्शा, वह भी बुरी तरह जख्मी है।

यह परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचकर अपना उपचार करा रहा है, जबकि अमीर हसन का परिवार कोतवाली लालकुआं में एकत्रित है। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया, वही दोनों परिवारों से जुड़े लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, कोतवाली पुलिस कॉलोनी में रहने वाले लोगों से व्यापक जानकारी हासिल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष तहरीर लिखाने की तैयारी एवं उपचार कराने में जुटे हुए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 

