- UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने निकाली तिरंगा यात्रा विधायक सहित सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम भी हुए शामिल
UK04 हेल्पिंग हैंडस टीम द्वारा आज 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और कोतवाल उमेश मलिक ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने भी शिरकत की। तिरंगा यात्रा एसबीआई से शुरू होकर काठगोदाम नरीमन चौराहा होते हुए पूरे शहर में निकली जहां जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों वाहन और मोटरसाइकिल में युवा तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। UK04 हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष योगेश शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष करन नेगी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया। इस दौरान कमल सिंह धामी, पंकज तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रमोला, देवेंद्र नेगी, दिनेश बोरा, हरीश बगड़वाल, हिमांशु बिष्ट, नवीन नयाल, जगदीश बिष्ट, गौरव मेहरा, प्रतीक बर्गली, पंकज कश्यप, अजित बगडवाल, आशीष केसरवानी, परीक्षित मिश्रा, शिवांश चौहान, अभिषेक बक्शी, आशीष मेहरोत्रा सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध 

