लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के कार रोड में टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए तीन युवकों में से दो युवकों की हुई मौत। जबकि घायल तीसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में एक युवक की सोमवार को ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक की मौत आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे काररोड से लालकुआं की ओर मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहे तीन युवकों को लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने तेज गति से चलते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप तीनों युवक सड़क में बुरी तरह गिर पड़े। जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने उठाया तथा कोतवाली लालकुआं से पहुंचे पुलिस बल ने 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी भेजा। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अमित गिरी गोस्वामी पुत्र सुरेश गिरी गोस्वामी उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 24 वर्षीय युवक अखिलेश पुत्र जगमोहन का मंगलवार की प्रातः हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।वही दुर्घटना में घायल तीसरे युवक 27 वर्षीय पिंटू का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
