लालकुआं। यहां लालकुआं से काठगोदाम को जा रही बाघ एक्सप्रेस रेलगाड़ी के सामने मोटाहल्दु में गायों का झुंड आ जाने के चलते प्रात लगभग 9:30 बजे लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी रोकनी पड़ी। उक्त झुंड को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में व्यापारियों ने किसी प्रकार पटरियों के बीच से हटाया इसके बाद लोको पायलट द्वारा चढ़ाई में चल रही रेलगाड़ी को पुनः चलाने का प्रयास किया तो इंजन का प्रेशर नहीं बन पाया।
जिसके चलते रेलगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी, लगभग 1 घंटे के प्रयासों के बाद भी रेलगाड़ी नहीं चल सकी थी। 1 घंटे के पश्चात 10:30 बजे बाद भी जब रेलगाड़ी गंतव्य को रवाना नहीं हो सकी तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उतरकर ऑटो आदि के लिए हाईवे में आना शुरू कर दिया था, इधर स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि रेलगाड़ी के नहीं चलने की जानकारी रेल प्रशासन को हो गई है, लालकुआं से दूसरा इंजन भेज कर बाघ एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
