हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहे हैं. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है. जहां नैनीताल रोड के भुजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है.
हीं सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है. कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए थे. जिनको चोटें आई हैं. पुलिस ने रेस्क्यू किए दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया है. जहां की हालत स्थिर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे. जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे. तभी हादसा हो गया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
