हल्द्वानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 162 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सड़कें-बिजली सब प्रभावित
हल्द्वानी और इसके आसपास के पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। पिछले 24 घंटों में हल्द्वानी में रिकॉर्ड 162 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे शहर और पहाड़ी क्षेत्रों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बारिश की वजह से दो राज्य मार्गों समेत कुल 13 सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इन रास्तों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश रुक-रुक कर राहत कार्यों में बाधा पहुंचा रही है।
इतना ही नहीं, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है, जिससे लोगों को अंधेरे और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे और अधिक चुनौतीपूर्ण रहने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, नदियों-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
