Haldwani News- अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग दस दिनों के लिए बंद रहेगा। खास कर ये प्रतिबंध बड़े व भारी वाहनों के लिए रहेगा। जानकारी के अनुसार मोटर मार्ग पर स्थित डहरा के पास नाली निर्माण होना है। इसके अलावा कुछ सुरक्षात्मक कार्यों को भी कराना है। इसी क्रम में पूरे दस दिनों के लिए खनन कार्य में लगे डंपर और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। मगर क्षेत्रवासियों के छोटे वाहन और टैक्सी, कारों की आवाजाही जारी रहेगी।
एडीएम अशोक जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता जमरानी बांध निर्माण खंड-2 दमुवाढुंगा यातायात संचालन में कोई परेशानी ना हो। इस पर नज़र रखने हेतु रास्ते में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। केवल पुलिस कर्मी ही नहीं बल्कि उनके साथ अधिशासी अभियंता, जमरानी बांध निर्माण खंड के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय में मार्ग पर ही रहेंगे। जिससे यात्रियों का जितना हो सके, सहयोग हो।
इसके अलावा एडीएम ने यह भी बताया कि मार्ग में दिशा सूचक और नोटिस बोर्ड (रेडियम युक्त) पर्याप्त संकेतक मुख्य जगहों पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इन कुल दस दिनों की अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वाहनों के लिए कियाजाएगा। इसके लिए बकायदा ईई से वैकल्पिक मार्ग की सूचना सभी मार्ग में नोटिस बोर्ड और अन्य माध्यमों से प्रसारित करने को कहा गया है। आपको बता दें कि अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग 26 जून तक दस दिन के लिए भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट 

