Haldwani News- शैमफोर्ड स्कूल में 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीतेन्द्र सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में एनसीसी सीनियर डिवीजन / विंग के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई । इसी क्रम में विद्यालय में कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी से हवलदार गोकुल सिंह , हवलदार ललित मोहन सिंह एवं विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल के निर्देशन में विद्यार्थियों की दौड़ , चिन अप शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई ।

एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया । सीनियर डिवीजन के लिए कुल 35 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था । शारीरिक परीक्षण , मेडिकल व लिखित परीक्षा के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा । इस दौरान 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीतेन्द्र सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया । उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा की प्रत्येक कैडेट में एकाग्रता , विषम परिस्थितियों में दिमागी संतुलन बनाये रखने एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का होना आवश्यक है ।

उन्होंने कहा कि भविष्य में निश्चित ही विद्यालय के बच्चे सैन्य अधिकारी बनकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे । उन्होंने विद्यालय में एन सी सी हेतु उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर , इंडोर शूटिंग रेंज की सराहना की । प्रबंधक दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट , डायरेक्टर राजेश बिष्ट , प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला , प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल आदि उपस्थित रहे.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 