HALDWANI NEWS- मोटाहल्दू के सरकारी अस्पताल में युवक गश खाकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे लोगों ने उसे उठाकर डाक्टर के पास पहुंचाया। लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से ग्राम हैजलपुर थाना मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी किशन पुत्र शिबूलाल यहां छडायल नयाबद हरिपुर नायक रहते थे। कुछ दिनों से वह बीमार थे।
जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रमेश बताया कि शुक्रवार को वह मोटाहल्दू स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। जहां वह डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पर्ची लेकर दवा लेने के लिए खड़े थे। तभी चक्कर आकर वह जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरते ही लोग उन्हेंं उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। किशन कई साल से रहकर मजदूरी करता था। किशन की मौत की वजह हार्टअटैक मानी जा रही है। मृतक के स्वजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थे। पोस्टमार्टम से ही असली कारण पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
