- काठगोदाम-रानीबाग जंगल में पेड़ पर मिली फंदे से लटकती युवक की लाश”फैली सनसनी
हल्द्वानी-काठगोदाम -काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रानीबाग स्थित पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा हुआ है ।इधर मामले की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने बताया
कि सोमवार दोपहर को रानीबाग निवासी ग्रामीण युवक योगेश रजवार को पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में पेड़ से शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा जिसकी सूचना उसने काठगोदाम पुलिस को दी।सूचना मिलने के तुरंत बाद उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां रस्सी से शव पेड़ से लटक रहा था।
जिसे पुलिस टीम ने नीचे उतारा वही शव की शिनाख्त नही हो पाने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 40-45 बर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया शव एक दो दिन पुराना मालूम होता है। युवक हाफ टीसेट और खाकी पेंट पहने हुऐ है
उन्होंने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव की शिनाख्त कराई जा रही है। इधर पुलिस टीम में कास्टेबल गोविन्द आर्य, महेश बृजवाल मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
