Haldwani News: विगत 10 मार्च से 13 मार्च तक काठमांडू नेपाल में आयोजित ओपन अंतराष्टीय एफस्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंकलीन बेंचप्रेस प्रतियोगिता में हल्द्वानी के मगत राम गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि मंगत राम गुप्ता के अपने वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। मंगत राम गुप्ता इससे पहले कई बार वेटलिफ्टिंग में यूपी चैंपियनशिप और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके है। बचपन से ही खेलों में रुचि के चलते उत्तराखंड कराटे ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग संघ और हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग कोच की सेवाए दे चुके है।
मंगत राम गुप्ता ने आज यह मुकाम अपने सीमित संसाधनों के बीच हासिल किया है। 77 वर्ष की उम्र में मंगत राम गुप्ता के सिल्वर मेडल मिलने पर पूर्व सांसद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केसी सिंह बाबा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व विधायक नारायण पाल, पावर लिफ्टर राजीव चौधरी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संस्थापक अध्यश बलवंत चुफाल, डा. अनिल कपूर डब्बू , हुकुम सिंह कुंवर आदि ने बधाई दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
