- हल्द्वानी के नामी होटल में रुकी दिल्ली की युवती की होटल के जी एम ने लूटी अस्मत, आरोपी फरार.
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित नामी होटल के जीएम पर दिल्ली की युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया. घटना के बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया. बीती देर रात पुलिस ने होटल में पहुंचकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी है।
दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर के सांवल्दे निवासी युवक से हुई थी. तब युवक रिजार्ट का मैनेजर था. उसके रिजार्ट में उन्हें कई बार इवेंट का काम दिया, अब युवक हल्द्वानी में एक बड़े होटल का जीएम है. आरोप है कि मंगलवार की रात युवक ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया था, वह अपनी सहेली के संग हल्द्वानी आई, रात को काम करने के बाद युवक ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया।
रात को युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया, उसके बाद वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर आरोपी रोहित फरार हो गया. अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित 

