हल्द्वानी- ठिकाने बदलते हुए 14 साल से अपनी पहचान छुपाता रहा भतीजा, चाचा के हत्यारोपी को STF ने पकड़ा
लालकुआं। अपने सगे चाचा की तमंचे से गोली मारकर हत्या के बाद फरार हो गए भतीजे को उत्तराखंड एसटीएफ ने 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रकाश पंत नाम के इस व्यक्ति ने ज़मीनी विवाद के चलते बिंदुखत्ता के सुभाष नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े अपने सगे चाचा दुर्गा दत्त पंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी, और मौके से फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने देश के कई शहरों को ठिकाना बनाया और आखिर में फरीदाबाद में नाम बदलकर रहने लगा, पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद में प्रकाश पंत की पहचान ओमप्रकाश के नाम से थी।
जोकि छुपछुपाकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बल्लभगढ़ में रह रहा था। हालांकि लालकुआ पुलिस भी इसकी सालों तक तलाश में जुटी रही, लेकिन जब पुलिस को ये पता चला कि आरोपी नेपाल में है, तो पुलिस ने भी खोजबीन बंद कर दी थी, लेकिन एसटीएफ लगातार इसकी तलाश में जुटी रही, और आरोपी की वो एक गलती जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी प्रकाश पंत ने अपनी पत्नी को अपने फोन से कॉल किया था, जिससे एसटीएफ को आरोपी के बारे में पता चल ही गया, और एसटीएफ की टीम ने एक लाख के ईनामी प्रकाश पंत उर्फ ओमप्रकाश को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं। वही एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया आरोपी प्रकाश पंत को दबोचने में उनकी टीम ने बहुत मेहनत की जिसका उन्हें लाभ हुआ अंतत आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप 

