हल्द्वानी के शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, साथ ही बच्चों को संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी ऑनलाइन गतिविधियां, रीडिंग प्रिएम्बल एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कराया गया।
इस दौरान शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्रकला अमोला ने छात्रों को बताया भारतीय संविधान के महत्व और भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान का सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य हिस्सा है। और संविधान का पूरा सार इसी प्रस्तावना में निहित है, उन्होंने छात्रों को बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर हमको न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का एहसास होता है, बल्कि संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक भी मिलता है। और बतौर एक नागरिक हमें संविधान अपने मूल कर्तव्यों और नागरिक के तौर तरीकों के तहत अपनी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने सभी छात्रों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
