Haldwani News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के 6 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात सुनील आर्य निवासी कठघरिया से हुई थी धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए और एक दूसरे के नजदीक आ गए इसी बीच सुनील का पीड़िता के घर आना जाना भी शुरू हो गया आरोप है कि शादी का झांसा देकर सुनील ने उसके साथ यौन संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक, यकीन दिलाने के लिए सुनील ने उसे रामनगर के गर्जिया मंदिर भी लेकर गया, जहां उसने माला डालकर उससे शादी कर ली इस दौरान सुनील आर्या ने कहा कि वह अपने घर में ही रहे वह उस से मिलता रहेगा, लेकिन शादी के कुछ समय बाद पीड़िता का पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने सुनील से इस बारे में बात तो उसने फिर से उसे धोखा दिया और बोला कि वह उसे जल्द ही अपने घर लेकर जाएगा आरोप है कि सुनील ने साथ रखने का झांसा देकर उसका एक मकान साढ़े पांच लाख रुपए में और एक लाख में जेवर बिकवा कर पैसे हड़प लिए।
पीड़िता का कहना है कि अब सुनील आर्य उसको अपने घर नहीं ले जा रहा है और नहीं पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है सुनील उसके घर गुंडे भी भेज रहा है। पीड़िता ने पूरे मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
